Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 2024 : नमो शेतकारी योजना लाभार्थी सूची, खाते में जमा होंगे 6000 हजार रुपये

Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 2024:- नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना को महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया था। नमो शेतकारी योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था वे अपना नाम नमो शेतकारी योजना सूची में देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन किसानों का नाम सूची में शामिल है उन्हें सालाना 6000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। नमो शेतकारी योजना की सूची महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑनलाइन जारी कर दी गई है। राज्य के किसान घर बैठे आसानी से नमो शेतकारी योजना सूची में नाम देख सकते हैं। इस पोस्ट में हम नमो शेतकारी योजना सूची 2024 के बारे में विस्तार से जानेंगे, पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

 नामNamo Shetkari Yojana List 2024
योजना का नामनमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा
लाभार्थीमहाराष्ट्र के किसान
उद्देश्यकिसानों को 6,000 रुपए प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nsmny.mahait.org/

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर राज्य के किसानों के लिए यह योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत किसानों को 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना की पहली किस्त 26 अक्टूबर को 86 लाख लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए जारी की गई थी। अब अगली किस्त का पैसा जल्द ही किसानों को जारी किया जाना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि राज्य के किसानों को बेहतर आजीविका प्रदान की जा सके और उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इसके अलावा सरकार 1 रुपये के प्रीमियम पर किसानों की फसल का बीमा करेगी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 प्रतिशत लिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों को बीमा प्रीमियम का केवल 1 प्रतिशत ही देना होगा। इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3212 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार का एकमात्र लक्ष्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

  • नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
  • इस योजना के जरिए महाराष्ट्र सरकार किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की मदद देगी।
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब सालाना 12000 रुपये की आर्थिक मदद का लाभ मिलेगा। इसमें से 50% महाराज सरकार और 50% केंद्र सरकार देगी।
  • इन दोनों योजनाओं के जरिए राज्य के किसानों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद का लाभ मिलेगा।
  • नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को तीन किस्तों में दिया जाएगा।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • किसान के पास अपनी ज़मीन होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है जो आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि दस्तावेज
  • खेत विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • सबसे पहले आप Namo Shetkari Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Namo Shetkari Yojana List
  • इसके बाद होम पेज पर beneficiary list विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपसे पूछी गई जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक, गांव आदि का चयन करें।
  • अब Captcha code दर्ज करें और submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment