Free Borewell Yojana 2024 : फ्री बोरवेल योजना के लिए इस प्रकार आवेदन करें

Free Borewell Yojana 2024 :- राज्य में किसानों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों की आय को बढ़ावा दिया जाए। सरकार नियमित अंतराल पर नई-नई योजनाएं लाती रहती है जिनसे किसानों को लाभ मिल सके। इस बारे में हम आपको सरकार की एक ऐसी ही योजना की जानकारी देने जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Free Borewell Yojana 2024

इस योजना का नाम है “हरियाणा फ्री बोरवेल योजना”. इसके अंतर्गत, राज्य के किसान अपने खेतों में मुफ्त में बोरवेल लगा सकते हैं। मानसून में अधिक बारिश होने से खेतों में पानी जम जाता है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक नई पहल की है। इस योजना के तहत, खेतों में बारिश का पानी ना जमे, इसका संचालन सरकार द्वारा किया जाएगा।

फ्री बोरवेल योजना के तहत बिना किसी खर्चे के अपने खेतों में लगवा सकते हैं

इस योजना के तहत, किसान अपने खेतों में मुफ्त में वाटर रिचार्ज बोरवेल लगवा सकते हैं। इससे बरसात का पानी वाटर रिचार्ज बोरवेल में संग्रहित किया जा सकता है, जिससे कि खेतों में ज्यादा पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी और भूमि के जलस्तर में भी वृद्धि होगी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को वाटर रिचार्ज बोरवेल लगवाने पर कोई भी खर्चा देने की आवश्यकता नहीं होगी। बोरवेल लगवाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Haryana Free Borewell Yojana के लिए योग्यता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा राज्य के निवासियों को ही मिलेगा। इसका मतलब है कि योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बोरवेल लगने के बाद, आवेदक किसान को उसका रखरखाव स्वयं करना होगा।
  • बोरवेल लगाने के लिए आवेदक किसान के पास कम से कम 5mX5m वाली पर्याप्त जगह होनी चाहिए।

फ्री बोरवेल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शपथ पत्र
  • जमीन का विवरण

Haryana Free Borewell Yojana के लिए आवेदन

  • हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Important Links” में “Registration for Water Recharge Bore Well” पर क्लिक करें।
  • वहां आपको वाटर रिचार्ज रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा।
  • आवेदन फार्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • भूमि के विवरण के साथ एफिडेविट अपलोड करें।
  • “Save Information” पर क्लिक करें।
  • आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और फॉर्म की रसीद आपके पास आ जाएगी।
  • अधिकारियों द्वारा किसान के खेतों का जांच किया जाएगा।
  • अगर आपका आवेदन मंजूर होता है, तो बोरवेल लगाने का काम दो से चार दिन में शुरू होगा।
  • इस तरह से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment