UP Awas Vikas Yojana 2024:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के गरीब और बेसहारा नागरिकों के लिए आवास विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती दामों पर आवास प्रदान करेगी। यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनके पास अपना घर नहीं है। इस पोस्ट में हम यूपी आवास विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, तो अंत तक पढ़ते रहें।
UP Awas Vikas Yojana क्या है ?
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह योजना शुरू की है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार जो सस्ते दामों पर घर पाना चाहते हैं, उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत इन परिवारों को सस्ते दामों पर आवास मिलेंगे।
UP Awas Vikas Yojana के बारे में पूरी जानकारी
योजना का नाम | UP Awas Vikas Yojana |
किसने शुरू की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य के गरीब, मध्यम वर्ग नागरिक |
उद्देश्य | किफायती दामों पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराना |
Application process | Online |
Official website | upavp.in |
UP Awas Vikas Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न और मध्यम वर्ग, समाज के अन्य वर्गों को सस्ते दाम पर आवास की सुविधा प्राप्त हो। राज्य में उन गरीब परिवारों को इस योजना के जरिए मदद मिलेगी जिनके पास अपना घर नहीं है। बढ़ती हुई मकान की कीमतों के मद्देनजर यह योजना शुरू की गई है ताकि गरीब परिवार अपने घर के सपने को पूरा कर सकें।
UP Awas Vikas Yojana के लाभ (Benefits)
- इस योजना के तहत 150 फ्लैट्स केदार पर आवंटित किए जाएंगे, जिन्हें फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व प्रथम प्राप्त किया जाएगा।
- प्रत्येक 400 वर्ग फीट के फ्लैट की कीमत 13.60 लाख रुपए है।
- इस योजना के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों को सस्ते दाम पर आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- योजना के अन्तर्गत आवंटित आवास में आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी, जैसे कि सामुदायिक सेवाएं, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, पार्क इत्यादि।
UP Awas Vikas Yojana के लिए योग्यता (Eligibility)
- उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष की होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके पास पहले से कोई आवास नहीं है।
- इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकते।
- योजना के तहत एक ही परिवार का एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।
- आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
UP Awas Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- बैंक खाता संख्या (Bank Account Number)
UP Awas Vikas Yojana Online Apply कैसे करें?
- सबसे पहले यूपी आवास विकास योजना की official website पर जाएं|
- अब होम पेज पर Online Registration Of Plots/House/Flats के ऑप्शन क्लिक करें|
- अब आपके सामने application form आ जाएगा।
- application form में मांगी जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज कर देने के बाद आवश्यक Documents Upload करें।
- अब “submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आप उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।