Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024 : झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से 30 लाख किसानों को आर्थिक मदद, जाने पूरी प्रक्रिया

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana: झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री  सुखाड़ राहत योजना शुरू की गई जिसके तहत राज्य के किसानों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ताकि उनका आर्थिक मदद मिल सके योजना के अंतर्गत सूखा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां पर  बाढ़ के कारण किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है जिससे उनका आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है इस नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से ही राज्य में मुख्यमंत्री सुखाड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 राहत योजना शुरू की गई हैं। यदि आप भी झारखंड में रहते और आप एक किसान है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं इसलिए आज के आर्टिकल में  Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 क्या है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे, इसकी योग्यताएं क्या है, आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी इन सब के बारे में डिटेल जानकारी आपको देंगे आईए जानते हैं-

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य में Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana  शुरू किया गया है जिसके तहत राज्य के किसानों को सरकार के द्वारा 3500 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाएगी हालांकि सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता ऐसे किसानों को दिया जाएगा जिनका फसल बाढ़ और प्रकृति आपदा कारण बर्बाद हो गया है इस योजना के माध्यम से झारखंड के पट्टे किसानों जो बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से परेशान है उनको 3500 की सहायता की जाती हैं।

सुखाड़ राहत योजना का प्रमुख उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है ताकि बाढ़ और प्रकृति आपदा के कारण जो उनकी फसल बर्बाद हो गई  उस नुकसान से किसानों को बचाने के लिए ही Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana  राज्य में शुरू किया गया हैं। योजना के अंतर्गत राज्य के 30 लाख किसानों को सरकार 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी कृषि मंत्री ने झारखंड विधानसभा में बताया कि अब तक कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 33,63,201 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिसमें 13.66 लाख लोगों को 478 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि का पेमेंट हो चुका है मंत्री ने बताया कि 5.57 लाख किसानों का वेरिफिकेशन भी पूरा किया जा चुका है जबकि 4.90 लाख किसानों का सत्यापन वेजफेड के द्वारा किया जा रहा है जिन किसानों का सत्यापन हो चुका है, उन्हें तीन माह के भीतर सरकार के द्वारा पैसे दे दिए जाएंगे

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana की योग्यता

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana लाभ लेने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की है जिसका विवरण नीचे दे रहे हैं

  • झारखंड का निवासी होना जरूरी है
  • उम्र 18 साल है तो उनको योजना का लाभ मिलेगा
  • किसान कोई भी फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त न करता हो
  • परिवार का कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स भुगतान न करता हो

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Documents

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के आवश्यक डॉक्यूमेंट देने होंगे जिसका विवरण नीचे दे रहे हैं-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान आईडी कार्ड
  • जमीन के कागज
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Sukhad Rahat Yojana Jharkhand Online Apply

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है जिसका विवरण नीचे दे रहे हैं

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://msry.jharkhand.gov.in/) पर जाना होगा।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने सीएससी पोर्टल खुलेगा
  • अब आप नजदीकी सीएससी सेंटर में जाएंगे
  • वहां पर आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया सीएससी सेंटर के माध्यम से आप पूरी कर लेंगे
  •  जैसे ही आवेदन आप जमा कर देंगे आप एक रसीद प्राप्त करेंगे  उसे संभाल के अपने पास रखें
  • इस तरीके से आप मुख्यमंत्री सुखाड़ा राहत योजना में आवेदन कर सकते है
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment