Mahtari Vandana Yojana 2024 : महतारी वंदना योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को मिलेगा ₹12000 की राशि

Mahtari Vandana Yojana Online Form 2024: छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Mahtari Vandana Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के विवाहित महिला को प्रति महीना 1000 का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। अर्थात साल का ₹12000 वित्तीय सहायता राशि राज्य के विवाहित महिलाओं को प्राप्त होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में यदि आप लोग के परिवार में भी कोई महिला है और वह इस योजना का लाभ लेना चाहती है लेकिन इस योजना संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mahtari Vandana Yojana online form 2024 संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

CG Mahtari Vandana Yojana का मुख्य उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू किया गया Mahtari Vandana Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के विवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए सरकार प्रति महीना ₹1000 का आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है ताकि इस आर्थिक सहायता राशि के द्वारा महिला अपने परिवार एवं बच्चों के पालन पोषण, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को सुधार कर सके और भविष्य के लिए बचत कर सके।

Mahtari Vandana Yojana 2024 के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिलाओं को प्रति महीना ₹1000 का आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होता है।
  • इस योजना के द्वारा राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में काफी सहायता प्राप्त होता है।
  • इस योजना के द्वारा प्राप्त राशि के द्वारा महिला अपने परिवार के दैनिक जीवन में होने वाले खर्चों में सहायता करती है।
  • इस योजना के द्वारा प्राप्त राशि के द्वारा महिला को अपने बच्चों के पालन पोषण करने में सहायता प्राप्त होता है।

Eligibility of Mahtari Vandana Yojana 2024

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने हेतु केवल राज्य की महिला आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के विवाहित महिला, विधवा, तलाकशुदा महिला ले सकती है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला का उम्र 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार का सालाना आय 2,50,000 रुपए से कम होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड के नंबर के साथ लिंक हो।

Mahtari Vandana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • विवाह सर्टिफिकेट/पति मृत्यु प्रमाण पत्र/तलाक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता

Mahtari vandana yojana online form

  • सबसे पहले आप लोगों को इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आवेदन पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फार्म को डाउनलोड करें एवं A4 साइज में प्रिंट आउट निकाले।
  • इसके बाद इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद इस आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद इस आवेदन फार्म और आवश्यक दस्तावेज को संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा।

Important Link

Mahtari Vandana Yojanaयहाँ क्लिक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment