Ladli Laxmi Yojana Maharashtra 2024 :बेटियों के उत्थान के लिए शुरू हुई लाडली लक्ष्मी योजना !

Ladli Laxmi Yojana Maharashtra :- भारत में लड़कों और लड़कियों के लिंगानुपात में काफी अंतर रहा है। आज स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर लड़कियों के जन्म को अच्छा नहीं माना जाता। पुराने समय में, हर कोई चाहता था कि उनके घर में लड़का ही जन्म ले, और लड़कियों की स्थिति बहुत खराब थी। अब लोगों की सोच बदल गई है और लड़कियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही हैं। आज लड़कियां हर फील्ड में लड़कों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। लड़कियों की स्थिति में और सुधार लाने के लिए सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Laxmi Yojana 2024

बेटियों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएं चलाती हैं। आज हम एक ऐसी ही योजना के बारे में बात कर रहे हैं जो खासकर बेटियों के लिए शुरू की गई है। इस योजना का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। यह योजना एक बच्ची के जन्म, शिक्षा, और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

Ladli Laxmi Yojana साल 2007 में शुरू हुई थी

इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने 2007 में की थी। इसका उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलना है। इसके अलावा, लिंग अनुपात, शिक्षा, और बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार भी इस योजना के मुख्य लक्ष्य थे। योजना की सफलता के बाद, अन्य राज्यों ने भी इसे अपनाया और अपने-अपने राज्यों में लागू किया। अब यह योजना उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, और झारखंड में भी चल रही है।

Ladli Laxmi Yojana के लाभ (Benefits)

इस योजना के तहत, आवेदक की शादी के लिए उसके परिवार को ₹100,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, इस योजना के माध्यम से आवेदक को स्कूल जाने और पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार हर साल लड़कियों के जन्म के बाद उनके नाम पर ₹6,000 का राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) खरीदती है। यह प्रक्रिया लगातार पांच साल तक जारी रहती है, जब तक कि कुल राशि ₹30,000 तक नहीं पहुँच जाती। अगर लड़की की शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले नहीं होती, तो उसे 21 वर्ष की उम्र तक पहुंचने पर ₹1,00,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी।

Ladli Laxmi Yojana के लिए योग्यता (Qualification)

  • आवेदक को Madhya Pradesh की मूल निवासी होना चाहिए।
  • ₹100,000 की आर्थिक सहायता तब मिलेगी जब आवेदक की शादी 18 साल से पहले नहीं हुई हो।
  • अगर लड़की पढ़ाई बीच में छोड़ देती है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना के तहत परिवार की दो बेटियों को लाभ मिलेगा।
  • केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

Ladli Laxmi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
  • बैंक का नाम, शाखा का नाम, अकाउंट नंबर के साथ आवेदक की पासबुक की कॉपी, आदि।
  • पहचान प्रमाण– आधार कार्ड, राशन कार्ड
  • लाभार्थी का फोटो

Ladli Laxmi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

  • लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां मेन पेज पर “एप्लीकेशन लेटर” पर क्लिक करें।
  • पेज पर तीन विकल्प होंगे: “Public service management”, “General Public”, और “Project Officer”।
  • “General Public” पर क्लिक करें।
  • फॉर्म को ध्यान से पढ़ें और भरें।
  • आवेदन करने के लिए “Save” पर क्लिक करें।
  • सभी अनिवार्य दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें और “Submit” पर क्लिक करें।

Online Apply :- Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment