Krishi Sakhi Yojana 2024 Online Registration: कृषि सखी योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर महिलाएं प्रति वर्ष कमा सकती है 60 से 80 हजार रुपए !

Krishi Sakhi Yojana 2024 :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने पर वे ऐसी पहलों पर ध्यान दे रहे हैं जो भारत के सभी नागरिकों को फायदा पहुंचाएं। इनमें से एक पहल है ‘कृषि सखी कार्यक्रम’। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को उजागर करना और उनके कौशल को बढ़ाना है। इसमें महिला किसानों को प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री ने 15 जून 2024 को वाराणसी में इस कार्यक्रम की शुरुआत की और कृषि सखियों को सर्टिफिकेट भी दिए। इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी, इसमें कितनी ग्रामीण सखियों को प्रशिक्षण मिलेगा और किसानों को इससे कितना लाभ होगा।

Krishi Sakhi Yojana 2024

भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, ग्रामीण महिलाओं को कृषि से जुड़े कामों जैसे बीज प्रसंस्करण, जैविक खाद बनाना, मृदा परीक्षण, और फसल कटाई के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग से महिलाएं न केवल किसानों की मदद करेंगी, बल्कि खुद भी कृषि के बारे में अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकेंगी। इससे वे किसानों को सलाह देने के साथ-साथ अपनी खुद की कृषि शुरू कर अच्छा लाभ भी कमा सकेंगी।

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार ने कृषि सखी योजना शुरू की है ताकि किसानों को तकनीकी जानकारी और मदद मिल सके। इसके तहत कई महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे कृषि सखी के रूप में तैयार हो सकें और खेती के विभिन्न कामों में किसानों की मदद कर सकें। इस योजना के जरिए महिलाएं कृषि तकनीक सीखकर अपनी खुद की खेती कर सकती हैं और आसानी से 60 से 80 हजार रुपए सालाना कमा सकती हैं।

Krishi Sakhi Yojana 2024 के पहले चरण मे होंगे यह राज्य

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश की 3 करोड़ महिलाओं को सरकारी योजनाओं के जरिए लखपति बनाया जाए। इसमें से 1 करोड़ महिलाओं का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है, और बाकी 2 करोड़ महिलाओं का लक्ष्य कृषि सखी योजना के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस योजना का पहला चरण जल्द ही शुरू होगा और इसमें निम्नलिखित राज्य शामिल किए जाएंगे:

  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • मेघालय
  • आंध्र प्रदेश
  • झारखंड

Krishi Sakhi Yojana के लाभ (Benefits)

  • ग्रामीण महिलाओं को किसानों की मदद के लिए प्रशिक्षण देकर कृषि सखी के रूप में तैयार किया जाएगा।
  • कृषि सखी खेती के विभिन्न कामों में किसानों की मदद करके सालाना 60 से 80 हजार रुपए तक कमा सकेगी।
  • इस योजना के पहले चरण में देश के 12 राज्यों को शामिल किया गया है।
  • पहले चरण में लगभग 90,000 महिलाओं को Training दी जाएगी।
  • यह योजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।

Krishi Sakhi Yojana के लिए योग्यता (Eligibility)

  • कृषि सखी योजना का लाभ केवल भारतीय महिलाएं ही ले सकती हैं।
  • इस योजना के लिए गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाएं पात्र हैं।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही पात्र हैं।

Krishi Sakhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबूक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Krishi Sakhi Yojana मे आवेदन करने की प्रक्रिया?

  • आवेदक महिला को सभी दस्तावेज लेकर नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां से योजना का Application Form प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म को ध्यान से भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद, दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी होगी।
  • फॉर्म को उसी Office में जमा करना होगा।
  • जमा करने के बाद एक रसीद मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment