Mukhyamantri niji nalkup yojana: निजी नलकूप योजना 2024, सरकार के द्वारा शुरू किया गया काफी लाभकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए नलकूप लगाने में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 50% से लेकर 80% तक सब्सिडी सरकार प्रदान करती है। जिससे राज्य के किसानों को सिंचाई में लगने वाले लागत को कम करने एवं अपने फसल के उत्पादन में वृद्धि करने में काफी सहायता प्राप्त होता है। ऐसे में यदि आप लोग भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं लेकिन आपके पास इस योजना संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है तो आप लोग हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Mukhyamantri Niji nalkup Yojana का उद्देश्य
निजी नलकूप योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसान अपने फसल को सिंचाई करने में लगने वाला जल की आवश्यकता को पूर्ति कर सकते हैं। जिससे किसानों के फसल के उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके आय में भी वृद्धि होता है।
Mukhyamantri Niji nalkup Yojana की पात्रता
निजी नलकूप योजना 2024 का लाभ लेने के लिए आवेदक के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित किया गया है–
- सबसे पहले आवेदक को बिहार का मूल निवासी होने के साथ-साथ एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक के पास किसान पंजीकरण संख्या होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में किसी का भी सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
Mukhyamantri Niji nalkup Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
निजी नलकूप योजना 2024 के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज का होना अति आवश्यक है–
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आवेदक के पता का प्रमाण पत्र
- खेत का दस्तावेज
- जमीन का मालिकाना प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Niji nalkup Yojana के अंतर्गत सब्सिडी
निजी नलकूप योजना 2024 के अंतर्गत राज्य के पात्र किसानों को सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के किसानों को लागत पर 50% सब्सिडी प्राप्त होगा एवं पिछड़ा एवं अती पिछड़ा वर्ग के किसानों को 70% का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को 80% तक का सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 2HP से लेकर 5HP तक के मोटर पंपसेट पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
Mukhyamantri Niji nalkup Yojana की आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘apply now’पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप लोगों के सामने निजी नलकूप योजना 2024 का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा एवं आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करना होगा। इस फॉर्म को भरने के बाद submit के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप लोगों को एक रसीद प्राप्त होगा जिसे आप लोगों को प्रिंट आउट करके निकाल लेना होगा।